नवीन गोगना
लुधियाना, 25 जनवरी (युटर्न)
माननीय कमिश्नर पुलिस लुधियाना श्री स्वप्न शर्मा, आई.पी.एस. के दिशा-निर्देशों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच लुधियाना द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में श्री हरपाल सिंह, पी.पी.एस., डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना, श्री अमनदीप सिंह बराड़, पी.पी.एस., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना तथा श्री दीप करण सिंह, पी.पी.एस., ए.सी.पी. डिटेक्टिव-2 लुधियाना के दिशा-निर्देशों अनुसार और इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, इंचार्ज क्राइम ब्रांच लुधियाना की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।
क्राइम ब्रांच की पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के संबंध में टी-प्वाइंट, मोहल्ला गीता नगर, गंदा नाला के पास, टिब्बा रोड, लुधियाना में मौजूद थी। इसी दौरान एएसआई अमरीक सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अमृतपाल सिंह उर्फ गगन पुत्र निंदरपाल सिंह, निवासी गांव गुलाम हुसैनवाला, थाना सदर, जिला फिरोजपुर अपने पास अवैध हथियार रखता है और उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस नहीं है।
सूचना के अनुसार आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ गगन इस समय मोहल्ला विजय नगर की पुली के पास, लुधियाना में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़ा था। प्राप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड कर आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया।
इस संबंध में थाना टिब्बा, लुधियाना में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 24.01.2026 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से 01 देसी पिस्टल .32 बोर मैगजीन सहित तथा 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के संबंध में और गहन पूछताछ की जा सके।