Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए 20 जुलाई से विशेष मार्गदर्शन अभियान

रोजगार विभाग की अनूठी पहल, सही करियर चयन और कौशल विकास पर रहेगा विशेष फोकस

सेमिनार और कार्यशालाओं के जरिए युवाओं को मिलेगा भविष्य संवारने का अवसर
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विद्यार्थियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को करियर संबंधी बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, द्वारा 20 जुलाई से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों और रोजगार कार्यालय परिसर में सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन कर युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और करियर के बेहतर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी रोजगार कार्यालयों में एक साथ आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुरूप सही करियर चुनने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्हें विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण सुविधाओं और रोजगार के अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बदलते रोजगार परिदृश्य को देखते हुए युवाओं के लिए सही समय पर उचित मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विशेषज्ञ युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं, आवश्यक कौशल, प्रशिक्षण संस्थानों तथा रोजगार प्राप्त करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी देंगे। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, पानीपत एवं उपमंडल रोजगार कार्यालय समालखा द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कार्यालय परिसर में भी विशेष सेमिनार एवं कार्यशालाएं लगाई जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। रोजगार अधिकारी रितु चहल ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं से इन कार्यक्रमों में भाग लेकर विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ उठाने और अपने भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह सप्ताह युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोडऩे के साथ-साथ उनके कौशल विकास और बेहतर करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।