लुधियाना/यूटर्न/18 जुलाई। ब्रह्मपुरी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चौथी क्लास के स्टूडेंट की एक महिला टीचर द्वारा डंडे के साथ बेरहमी से पिटाई की गई। बच्चा जब घर पहुंचा तो सारी बात अपने माता पिता को बताई। जब माता पिता स्कूल शिकायत करने गए तो वहां पर टीचर ने पेरेंट्स के साथ बदसलूकी की। उन्हें जातिसूचक शब्द बोले। यहां तक कि उच्च अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंच होने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद पेरेंट्स वहां से आ गए और पुलिस को शिकायत दी। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने सैदा चौक की रहने वाली प्रीति की शिकायत पर टीचर रिंकू रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता प्रीति ने बताया कि उनका बेटा लव चांडला ब्रह्मपुरी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में चौथी क्लास का स्टूडेंट है। उक्त आरोपी महिला उसकी क्लास की इंचार्ज है। 22 अप्रैल को रिंकू रानी द्वारा लव को डंडे के साथ बेरहमी से पीटा गया। जिस कारण वे काफी डर गया और बीमार हो गया। जिसके बाद अगले दिन शिकायतकर्ता अपने पति गगन के साथ स्कूल पहुंची और शिकायत दी। जिस पर आरोपी महिला ने उनके साथ ही झगड़ना शुरु कर दिया। उनके साथ बदसलूकी की और जातिसूचक शब्द बोले।
----