Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देश और बिगड़ती सेहत का दिया हवाला, सीजीपी कार्यकर्ताओं ने लगाया बल प्रयोग का आरोप
नई दिल्ली (Naren Danu) : जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देश और वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया। वहीं, प्रदर्शन से जुड़े कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए मारपीट और जबरन हिरासत में लेने के आरोप लगाए हैं। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोनम वांगचुक को सुबह भर्ती किया गया, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच जारी है। अस्पताल ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वांगचुक को अस्पताल ले जाने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद सीजीपी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन समाप्त कर स्थल खाली करने की अपील की है। दूसरी ओर, सीजीपी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। उनका कहना है कि पुलिस ने कई लोगों के साथ बलपूर्वक कार्रवाई की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपिके उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी जानकारी में कहा गया कि वह उस समय स्नान के लिए गए हुए थे। बाद में जारी एक वीडियो संदेश में दीपिके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें एक परिचित के घर से जबरन हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने समर्थकों से आंदोलन जारी रखने की अपील भी की।