नई दिल्ली 18 July ।लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक **सोनम वांगचुक** को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। वांगचुक पिछले **21 दिनों से भूख हड़ताल** पर बैठे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल ले गई।
वांगचुक को अस्पताल ले जाने के दौरान धरनास्थल पर मौजूद समर्थकों और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर के लिए जंतर-मंतर पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन धरना समाप्त कराया और वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाया।
हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी जंतर-मंतर से हटाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
बता दें कि सोनम वांगचुक **28 जून से आमरण अनशन** पर बैठे थे। उनका आंदोलन लद्दाख से जुड़े संवैधानिक अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर जारी है। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।