Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम, 11 शहरों का तापमान में शून्य से नीचे नवीन गोगना शिमला, 25 जनवरी (युटर्न) हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद अब एक बार फिर से एक और वैस्टर्न डिस्टर्बसेंस एक्टिव हो रहा है। ऐसे में राज्य में फिर से बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 29 जनवरी से राज्य में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। 25 जनवरी को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर, शिमला, कांगड़ा, मुरारी देवी, भुंतर और जोत के क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावनाएं व्यक्त की गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित मनाली, कल्पा, कुकुमसेरी, नारकंडा, कुफरी, मशोबरा और ताबो सहित 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिसमें कुकुमसेरी में माइनस 7.2, कल्पा माइनस 3.8, शिमला माइनस 0.5 और मनाली माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कहां, कितनी बारिश-बर्फबारी प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान धर्मपुर में 91.4 एमएम बारिश, सोलन में 68.6, कंडाघाट में 67.0, ऊना में 54.2, काहू में 53.3, पालमपुर व नगरोटा सूरियां 53.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। उधर, कोठी में 105 सेटीमीटर बर्फबारी, गोंदला में 85, केलांग में 75, खदराला में 68.6, कुफरी में 66, मनाली में 45.8 और शिमला में 40.0 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। हिमपात से 126 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित राज्य में बर्फबारी से 126 पेयजल परियोजनाएं बंद हो गई है। साथ ही एचआरटीसी के प्रदेश भर में 780 रूट बंद हो गए हैं। 235 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई है