Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
फिलहाल जींद–सोनीपत रूट पर संचालन, ट्रायल पूरा होते ही दिल्ली तक दौड़ेगी ट्रेन; हरियाणा में ₹18 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर भी जोर
चंडीगढ़ (Naren Danu) : भारत की हरित परिवहन पहल को नई दिशा देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दायरा जल्द ही दिल्ली तक बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी, जबकि सोनीपत-दिल्ली रेलखंड पर परीक्षण कार्य पूरा होते ही इसे राजधानी तक विस्तारित कर दिया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना फिलहाल पायलट आधार पर शुरू की गई है। यदि इसका संचालन सफल रहता है तो भविष्य में इसे देश के अन्य राज्यों और रेल मार्गों पर भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक विकसित करने और संचालित करने की क्षमता है। हरियाणा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वैष्णव ने कहा कि यह देश का पहला राज्य बन गया है जहां पानी से बनने वाले हाइड्रोजन ईंधन के जरिए ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार को प्राथमिकता दी है। रेल मंत्री के अनुसार, हरियाणा में इस समय करीब 18 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है। राज्य के 34 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से पांच स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा से वर्तमान में 16 वंदे भारत और 8 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है तथा राज्य के सभी रेलवे मार्गों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हरियाणा को नई रेल परियोजनाओं और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।