Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ में 2 करोड़ के एसी वाटरप्रूफ टेंट में जनसभा, जालंधर में चार कार्यक्रम; दोआबा के दलित वोट बैंक पर भाजपा का फोकस
चंडीगढ़ (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) पांच महीने बाद पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। चंडीगढ़ और जालंधर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी स्तर पर यह दौरा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण के लिए है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 मिनट रुकेंगे। यहां उनके लिए लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से वाटरप्रूफ और एयर कंडीशनर युक्त विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसके बाद वे जालंधर पहुंचकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का उद्घाटन, श्री संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने सहित चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चंडीगढ़ और जालंधर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। करीब तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, जबकि बीएसएफ सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू होगा और बिना सुरक्षा जांच किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पानी की बोतल सहित किसी भी सामान को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। दोआबा की राजनीति पर खास नजर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का मुख्य फोकस दोआबा क्षेत्र के दलित मतदाता हैं। जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर वाला दोआबा क्षेत्र पंजाब की सबसे बड़ी अनुसूचित जाति आबादी वाला इलाका है। ऐसे में जालंधर से श्री संत रविदास एक्सप्रेस को रवाना करना और रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा का चुनावी संदेश विश्लेषकों के अनुसार भाजपा इस दौरे के जरिए तीन प्रमुख संदेश देना चाहती है—केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार निवेश कर रही है, दोआबा के दलित और रविदासिया समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले खुद को सत्ता के मजबूत दावेदार के रूप में पेश करना। राजनीतिक विश्लेषक प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार रत्तू का कहना है कि छह महीने में प्रधानमंत्री का दूसरा पंजाब दौरा बताता है कि भाजपा अब राज्य को गंभीरता से ले रही है। वहीं एडवोकेट नईम खान का मानना है कि यदि प्रधानमंत्री उद्योग, निवेश, रोजगार या किसानों से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा करते हैं तो उसका असर पूरे पंजाब की राजनीति पर पड़ सकता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि चुनावी लाभ केवल दौरे से नहीं, बल्कि संगठन की बूथ स्तर तक सक्रियता पर निर्भर करेगा।