Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सुबह 9:15 बजे जालंधर से होगी रवाना, शाम 5 बजे पहुंचेगी कटरा; किराया 945 रुपये, पहले दिन 20 यात्रियों ने किया सफर
जालंधर (Naren Danu) : वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों के लिए पंजाब सरकार ने जालंधर से कटरा तक सीधी वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। नई बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को अब आरामदायक और बिना बस बदलने के सफर की सुविधा मिलेगी। पंजाब रोडवेज की यह वोल्वो बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 5 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा तक का किराया 945 रुपये निर्धारित किया गया है। जालंधर बस स्टैंड के महाप्रबंधक (जीएम) मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि लंबे समय से यात्रियों और वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की ओर से जालंधर से सीधी वोल्वो सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए विभाग ने यह नई सुविधा शुरू की है। उन्होंने बताया कि बस टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट और जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। वापसी में भी बस इन्हीं प्रमुख स्टॉपेज पर रुकेगी, जिससे रास्ते के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सेवा के पहले ही दिन 20 यात्रियों ने इस बस से सफर किया। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। यदि लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिलता है तो भविष्य में इस रूट पर अतिरिक्त वोल्वो बसें भी चलाई जा सकती हैं। जीएम ने बताया कि इस सेवा को पिछले सप्ताह ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कटरा में समय निर्धारण से जुड़ी औपचारिकताओं के कारण शुरुआत में कुछ देरी हुई। अब बस नियमित रूप से निर्धारित समय पर संचालित होगी।