주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
हरेला पर्व की हरियाली, देहरादून में 3,000 पौधे लगाने का अभियान शुरू
देहरादून : हरेला पर्व के अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट कमेटी की ओर से प्रेम नगर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान अमरूद, लीची और अनार की हाइब्रिड किस्मों सहित 50 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ताजे फलों का लाभ उपलब्ध कराना है। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में हरेला पर्व वृक्षारोपण की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और आगामी एक माह के दौरान पूरे प्रदेश में लाखों पौधे लगाए जाएंगे। इसी क्रम में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट कमेटी ने इस वर्ष 3,000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमार्थ जोशी के आग्रह पर अस्पताल परिसर में फलदार पौधों का चयन किया गया, ताकि आने वाले वर्षों में इनका लाभ मरीजों और उनके तीमारदारों को मिल सके। अभियान में कमेटी के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप आहलूवालिया, सचिव जे.पी. किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, समन्वयक नितिन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में दून वैली मेट्रोपोलिटन इंडस्ट्री एंड ट्रेड बोर्ड के अध्यक्ष पुनीत सहगल, पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चित डाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, डॉ. मेजर नरेश गुप्ता तथा अस्पताल प्रबंधन की टीम ने भी भाग लिया।