주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
जनभागीदारी से स्वच्छता का अभियान, पानीपत रिफाइनरी की अनूठी पहल
स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने को पानीपत रिफाइनरी ने चलाया विशेष अभियान
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा 1 से 15 जुलाई तक स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री एम. एल. डहरिया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पखवाड़े के दौरान पीआरपीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) टीम द्वारा आसपास के गांवों के 8 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डस्टबिन भी वितरित किए गए। अभियान के अंतर्गत लगभग 600 सफाई कर्मियों एवं मिड-डे मील कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। यह पहल समाज में स्वच्छता बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का प्रतीक रही। इसके अतिरिक्त, पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत आसपास के गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन भी कर रहा है। यह सेवा ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित करती है। इस प्रकार, पीआरपीसी का यह प्रयास इस संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होती है, और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों ने आसपास के गांवों एवं समुदायों में स्वच्छता के महत्व को प्रभावी रूप से रेखांकित किया तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पानीपत रिफाइनरी का यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।