주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
कपड़े पर गंदा पानी डालने का विरोध करने पर की हत्या, कार सवार युवकों ने की वारदात - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/16 जुलाई। कपूरथला के गांव नंगल लुबाना में कार से कपड़ों पर पानी के छींटे पड़ने का विरोध करने पर एक युवक पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से वार करके हत्या कर दी। सूचना मिलते ही बेगोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव बेगोवाल के रहने वाले गुरमीत सिंह(38) के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता भजन सिंह के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गांव डाला के समीर उर्फ सैम और रायपुर पीर बख्श निवासी सतविंदरजीत सिंह उर्फ गौरव के रूप में हुई थी। वारदात के समय कार समीर चला रहा था। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित पिता भजन सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं। उनके दो बेटे हैं गुरमीत सिंह और इंद्रजीत सिंह है। छोटा बेटा इंद्रजीत सिंह अमेरिका में रहता है, जबकि बड़ा बेटा गुरमीत सिंह गांव में ही रहकर पिता के साथ खेती-बाड़ी के काम में हाथ बंटाता था। पहले धमकी देकर चले गए भजन सिंह के अनुसार यह विवाद 15 जुलाई की रात करीब आठ बजे हुआ। गुरमीत सिंह और उसका भतीजा हरप्रीत सिंह नंगल लुबाना में अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक काले रंग की सुजुकी ब्रीजा गाड़ी बेहद तेज रफ्तार से वहां से गुजरी। सड़क पर जमा बारिश के पानी के छींटे गुरमीत सिंह के कपड़ों पर पड़ गए। जब गुरमीत ने गाड़ी रुकवाकर इस पर आपत्ति जताई, तो कार सवार युवक बहसबाजी और धमकियां देते हुए वहां से चले गए। पेट्रोल पंप जाते हुए किया हमला भजन सिंह अनुसार रात करीब 9 बजे वे उनका बेटा गुरमीत और भतीजा हरप्रीत मुंडी रोड अड्डे पर खड़े थे, तभी बेगोवाल की तरफ से वही काले रंग की ब्रीजा कार आकर रुकी। कार में से इस बार चार लड़के उतरे, जिनमें से तीन के हाथों में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने गुरमीत को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर मौके से फरार हो गए। ज्यादा चोटें आने के कारण गुरमीत की मौत हो गई। -----