किसानों की आवाज संसद तक पहुंचाने की मांग, संजय भाटिया को सौंपा ज्ञापन
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : 16 जुलाई। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों और खेती को बर्बाद करने वाली अमेरिका के साथ कृषि डील के विरोध में हरियाणा के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया पानीपत के आवास पर किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए लिखित मांग पत्र के माध्यम से मांग कि की 20 जुलाई 2026 से संसद के मानसून सत्र में कृषि डील रद्द करने की किसानों की मांग को संसद में उठाएं। आवास पर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी श्रीमती अंजू भाटिया ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया मैं सांसद महोदय के सामने आपकी मांग को रखूंगी।
*विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, संयुक्त किसान मोर्चा के जिला सह संयोजक सुनील दत्त, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह छोकर, जिला उप प्रधान दिलावर सिंह राठी, सह सचिव सीताराम शर्मा, प्रेस सचिव फौजी रोहतास आर्य, रामकिशन कुंडू, राम रूप सैनी, राजवीर गिरी, गुलाब सिंह, शीशपाल शर्मा, एस ए खान, राहमेहर , अमित कुमार, जयपाल कादयान, कृष्ण देशवाल, राजेंद्र छोकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राज्य के महासचिव आदि ने किया।
*अखिल भारतीय किसान सभा ने पानीपत जिले के किसने की बिजली संबंधित मांगों को लेकर बिजली विभाग के एस. ई जिला कार्यालय पानीपत पर विरोध प्रदर्शन कर तुरंत समाधान की मांग की। बातचीत के लिए समझ लिया। विरोध प्रदर्शन के बाद उसके कार्यालय से किसान सभा के नेतृत्व के पास मैसेज आया कि 22 जुलाई 2026 को आपकी मांगों के लिए प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करके किसने की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
*अगर सरकार किसान विरोधी अमेरिका के साथ कृषि डील को रद्द नहीं करती तो आगामी 10 अगस्त को पूरे देश के किसान मजदूर भरेंगे जेल किया ऐलान।