주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
Chandigarh: हरियाणा को ₹12,470 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन समेत कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
17वें हरियाणा दौरे में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास को मिलेगी रफ्तार; 10 जिलों पर होगा सीधा असर
चंडीगढ़ (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा दौरे के दौरान राज्य को 12,470 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं का लाभ हरियाणा के दस जिलों सहित पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को भी मिलेगा। दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार आधुनिक रेलवे स्टेशनों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें हरियाणा के नरवाना और कालका के अलावा पंजाब के मोहाली और आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन शामिल हैं। रेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री करीब 447 करोड़ रुपये की लागत से बने 5.9 किलोमीटर लंबे कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से शहर के प्रमुख रेलवे फाटकों पर वर्षों से लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से नारनौल स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और भिवानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वहीं सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए काला अंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, हांसी-बरवाला फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजनियों को भी नई गति मिलेगी। सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में बनने वाले हरियाणा के पहले सिख संग्रहालय एवं विरासत केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे। लगभग 124 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सिख गुरुओं के हरियाणा से जुड़े ऐतिहासिक योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टियों से अहम माने जा रहे इस दौरे का प्रभाव सोनीपत, जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, झज्जर और पंचकूला सहित कई क्षेत्रों पर पड़ेगा। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं, औद्योगिक निवेश और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।