주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비블랙툰정복걸
Mumbai: महाराष्ट्र में किसानों को बड़ी राहत की तैयारी, 48 हजार करोड़ रुपये का बिजली बिल होगा माफ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आख़िर किस-किस की जेब में गए अवैध बिल्डिंग बनवाने के लाखों रुपए, अफसरों के नाम समेत उच्च अधिकारियों को दिया एफिडेविट, कई नामों से उठेगा पर्दा Jalandhar: पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Chandigarh: सीएम मान का फैसला, 5.5 लाख परिवारों तक पहुंचेगी बेहतर राशन सुविधा Dehradun: हरेला पर्व पर सरकारी अस्पताल में फलदार पौधों का रोपण, 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य Fazilka: फाजिल्का में जेई को ड्रग केस में फंसाने की साजिश, डीएसपी गुरसेवक सिंह पर एफआईआर दर्ज New Delhi: केसी वेणुगोपाल ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी अदालत में पेश न होने पर दो फर्मों के डायरेक्टर्स भगौड़े घोषित, मामला हुआ दर्ज New Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन Ajmer: RPSC अभ्यर्थियों को आवेदन संशोधन का मौका, 18 से 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन बदलाव Panipat: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान शहर की नामी मोंगा टायर्स फर्म के साथ 31.27 लाख की ठगी, सेल्समैन ने लोगों को टायर और व्हील बेचकर पेमेंट अपने खातों में डलवाई लोहा कारोबारी को माल दिलाने की एवज में लुधियाना-मंडी गोबिंदगढ़ के दो दलाल भाइयों ने कर डाला जीएसटी फ्रॉड, मामला दर्ज
Logo
Uturn Time
सीएम देवेंद्र फडणवीस का ऐलान—बकाया बिल के कारण नहीं रुकेगा नया बिजली कनेक्शन, जल्द होगा बड़ा फैसला
मुंबई (Naren Danu) : महाराष्ट्र सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि राज्य सरकार जल्द ही किसानों के लगभग 48,000 करोड़ रुपये के लंबित बिजली बिल को एकमुश्त माफ करने का निर्णय ले सकती है। उनका कहना है कि पुराने बकाया के कारण हजारों किसानों को नए कृषि बिजली कनेक्शन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही साढ़े सात हॉर्सपावर तक के कृषि पंपों के बिजली बिल माफ कर चुकी है, लेकिन पुराने बकाया की वजह से कई किसान योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार व्यापक बिजली बकाया माफी पर विचार कर रही है। फडणवीस ने बताया कि राज्य सरकार ने 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना' लागू की है, जिसके माध्यम से 56 लाख किसानों को करीब 36,585 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत पहले 50 हजार रुपये की अतिरिक्त राहत प्राप्त कर चुके किसानों पर लगी सीमा भी हटा दी गई है। अब पात्र किसानों को कुल 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण में राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए भी नियमों में ढील दी गई है। वर्ष 2026-27 के लिए नया ऋण लेकर समय पर भुगतान करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, ताकि अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल कर्ज और बिजली बिल राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि को टिकाऊ बनाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं, जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज, वैल्यू एडिशन, फूड प्रोसेसिंग और बाजार से बेहतर जुड़ाव पर भी बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तुलसीहार, विठ्ठल की प्रतिमा और बैलगाड़ी की प्रतिकृति भेंट कर सम्मान किया गया। कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में किसान भी समारोह में मौजूद रहे।