Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार, पर्चे फेंकने और सुरक्षा कर्मी से धक्का-मुक्की का आरोप; दोनों यूपी के निवासी
नई दिल्ली (Naren Danu) : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कथित रूप से हंगामा करने और अदालत की कार्यवाही बाधित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो कानून छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को अदालत से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जहां पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-13 में हुई, जहां एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान याचिकाकर्ता के रूप में मौजूद प्रबल प्रताप सिंह (24) ने कथित तौर पर अदालत में अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कोर्ट रूम में कागजात व पर्चे फेंक दिए, जिससे कुछ समय के लिए न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हुई। जांच के मुताबिक, जब सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षा स्टाफ व्यवस्था बहाल करने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपित ने एक सुरक्षा कर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान उसके साथ मौजूद चंदर भान (23) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं और क्रमशः इटावा तथा रायबरेली के निवासी हैं। सुरक्षा कर्मियों की शिकायत पर तिलक मार्ग थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दोनों छात्रों का इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (IHBAS) में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी छात्र के लिए तत्काल मानसिक उपचार की आवश्यकता नहीं पाई गई। मामले की आगे की जांच जारी है।