Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
ई-मेल में 17 जुलाई को धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू को भी मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़ (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले चंडीगढ़ और मोहाली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। रविवार को कई स्कूलों और मोहाली मेयर कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। धमकी भरे संदेश में चंडीगढ़ और जालंधर रेलवे स्टेशन पर आईईडी विस्फोट करने की बात कही गई है। इसके अलावा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी देते हुए लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। स्कूलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल के महीनों में चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। हालांकि अधिकांश मामलों में जांच के बाद धमकियां फर्जी निकली थीं, फिर भी इस बार प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही हैं।