Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
री-डेवलपमेंट कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रा से पहले प्लेटफॉर्म नंबर जांचने की सलाह
चंडीगढ़ (Naren Danu) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते 20 से 25 जुलाई तक कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर आधुनिक एयर कॉनकोर्स के निर्माण का काम जारी है। इसी के तहत प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक परिचालन ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कुछ प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को वैकल्पिक प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046) अब प्लेटफॉर्म-6 के बजाय प्लेटफॉर्म-2 से रवाना होगी। अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14542) प्लेटफॉर्म-2 की जगह प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी। सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस (15531) प्लेटफॉर्म-3 के स्थान पर प्लेटफॉर्म-1 पर पहुंचेगी। वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस (12058) और कालका-दिल्ली एक्सप्रेस (14332) का संचालन प्लेटफॉर्म-2 के बजाय प्लेटफॉर्म-3 से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 30 से 40 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें और रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस (NTES) ऐप या स्टेशन के डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से अपनी ट्रेन का अपडेटेड प्लेटफॉर्म नंबर जरूर देख लें। रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एयर कॉनकोर्स बनने से यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन की क्षमता भी बेहतर होगी।