ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: SIR अभियान का आज आखिरी दिन, बिना फॉर्म जमा किए मतदाता सूची में नाम पर संकट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
बाढड़ा में 93% फॉर्म जमा, बीएलओ घर-घर पहुंचकर कर रहे संपर्क; दूसरे राज्यों से विवाह कर आई महिलाओं के मामलों में बढ़ी चुनौती
बाढड़ा (Naren Danu) : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र जमा करने का सोमवार अंतिम दिन है। निर्वाचन विभाग ने ऐसे सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फॉर्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराने की अपील की है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। निर्वाचन विभाग के अनुसार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 93 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। शेष मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बीएलओ लगातार घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करने और आवश्यक जानकारियों का सत्यापन कर रहे हैं। अभियान के दौरान सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं के मामलों में सामने आ रही है जिनका विवाह दूसरे राज्यों से हरियाणा में हुआ है। ऐसी कई महिलाओं के पास अपने मायके क्षेत्र में हुए पिछले एसआईआर या मतदाता पंजीकरण से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इससे सत्यापन प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग रहा है और कई मामलों में संबंधित राज्यों से जानकारी मंगानी पड़ रही है। निर्वाचन विभाग ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर प्राप्त होने वाले फॉर्म के आधार पर 21 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन आवेदकों के पास अभी पिछली एसआईआर से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, वे आवश्यक प्रमाण बाद में भी जमा कर सकते हैं। इन दस्तावेजों का सत्यापन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं तहसीलदार साहिल दलाल ने कहा कि सभी प्राप्त प्रपत्रों की नियमानुसार जांच और सत्यापन किया जाएगा तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।