अग्रवाल परिवार समाज सेवा के साथ ही जरूरतमंद की मदद के लिए भी हमेशा रहता है तत्पर।
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : सरस्वती मेडिसिन एजेंसी द्वारा स्वर्गीय श्री सुमेर चंद जी अग्रवाल की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के लिए लगभग 120 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 98 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में लोक नारायण जयप्रकाश हॉस्पिटल एवं रेड क्रॉस की टीम ने यह रक्त एकत्रित किया।
शिविर के संयोजकों श्री वेद भूषण अग्रवाल भारत भूषण अग्रवाल विनोद अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि की हर व्यक्ति को इंसानियत के नाते वर्ष में एक या दो बार कम से कम रक्त जरूर दान देना चाहिए। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता ये सिर्फ एक मनुष्य ही दूसरे को दे सकता है, इसलिए हमे नियमित रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि नियमित रक्तदाता को बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
उन्होंने बताया कि थैलेसिमिया जैसी बीमारी से बचने के लिये शादी से पहले हर लडक़ा एवं लडक़ी को अपना ब्लड टैस्ट अवश्य कराना चाहिए। हर गर्भवती महिला को भी अपने रक्त की जांच अवश्य करानी चाहिये। सभी रक्त दाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन रेलवे स्टेशन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया इस शिविर में वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला, ऑल इंडिया केमिस्ट संगठन के महासचिव अशोक सिंगला, राजेश सिंगला, जन सहयोग संस्था से जितेंद्र कुमार, करनाल से कपिल किशोर, ओम प्रकाश गर्ग,अरुण गुप्ता, संजीव सिकरी,मनीष मित्तल, अनिल बंसल मौजूद रहे। अंत में परिवार की ओर से वेदभूषण अग्रवाल भारत भूषण अग्रवाल विनोद अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल अमित अग्रवाल पुनीत अग्रवाल गौरव भूपेश अग्रवाल मैं शिविर में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस प्रकार के सफल आयोजन की कामना की।