Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
एस.एस.पी. डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ▶ लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश ▶ ठगी की रकम की तेज ट्रैकिंग पर जोर ▶ दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश खन्ना, 24 जनवरी : जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए खन्ना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी सिलसिले में एस.एस.पी. खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने एस.पी. (डी) पवनजीत चौधरी और डी.एस.पी. (डी) मोहित सिंगला के साथ साइबर क्राइम थाना टीम की एक अहम अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में साइबर क्राइम थाना प्रभारी, आईटी अधिकारी, वित्तीय अधिकारी और संबंधित जांच अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिले में दर्ज साइबर अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, नकली लिंक, बैंकिंग व डिजिटल भुगतान से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा की गई। एस.एस.पी. डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित साइबर मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध आम जनता की मेहनत की कमाई पर सीधा प्रहार हैं, इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जांच अधिकारियों को आधुनिक तकनीक और आईटी संसाधनों का उपयोग कर आरोपियों तक जल्द पहुंच बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय अधिकारियों को ठगी की राशि की ट्रैकिंग तेज करने को कहा गया, ताकि पीड़ितों का पैसा वापस कराया जा सके। एस.एस.पी. ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर क्राइम सेल या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खन्ना पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।