ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panipat: 14 जुलाई से पहले मिशन पूरा करें, उत्कृष्ट बीएलओ होंगे सम्मानित: डीसी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
एसआईआर अभियान अंतिम चरण में, हर ब्लॉक के 5 सर्वश्रेष्ठ बीएलओ को मिलेगा सम्मान

लापरवाही नहीं, परिणाम चाहिए, 14 जुलाई के बाद शेष कार्य पर होगी सख्त कार्रवाई
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य बहुत तेज गति से जारी है। छुट्टी के दिन भी अधिकारी अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ स्वयं अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें प्रत्येक बीएलओ की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई तक निर्धारित कार्य पूरा करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के पांच उत्कृष्ट बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक होगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और बीएलओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले दो दिन निर्णायक हैं। जो अधिकारी और कर्मचारी इन दो दिनों में पूरी ऊर्जा, टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करेंगे, वही इस अभियान के वास्तविक विजेता कहलाएंगे। प्रशासन को अपने सभी बीएलओ की क्षमता और मेहनत पर पूरा विश्वास है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि 14 जुलाई के बाद यदि किसी स्तर पर कार्य लंबित पाया गया तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीर प्रशासनिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हर बीएलओ पूरी जिम्मेदारी के साथ घर-घर संपर्क कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही जिले को प्रदेश में अग्रणी बनाएगा। प्रशासन सभी कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ा है और विश्वास है कि पानीपत निर्धारित समय से पहले अपना लक्ष्य पूरा कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।