Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर निकाला जुलूस
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं न देने और समस्याओं का समाधान न होने के कारण रिफाइनरी प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार शाम को कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने रिफाइनरी गेट पर एकत्रित होकर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रिफाइनरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन ने रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। बता दें कि इंडियन ऑयल रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा मांगें मनवाने के लिए रिफाइनरी टाउनशिप में 29 जून को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसमें रिफाइनरी कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख और मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। कर्मचारी यूनियन द्वारा मांगे न मानने पर 7 दिन बाद अपने हकों की लड़ाई के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन द्वारा दिए गए समय के अंदर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी मांगे न मानने पर शुक्रवार को कर्मचारी यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा और रिफाइनरी गेट पर एकत्रित होकर रिफाइनरी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पी 25 प्रोजेक्ट गेट से कोको चौंक तक जुलूस निकाला गया। प्रधान संपूर्ण सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में कहा था कि रिफाइनरी टाउनशिप में सभी लोगों के लिए मूलभूत सुविधा पीने का साफ पानी नहीं है जिसके लिए तुरंत आर.ओ. प्लांट लगवाया जाए। रिफाइनरी टाउनशिप में बहुत अधिक संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। जो आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते हैं। हम रिफाइनरी प्रशासन से मांग करते हैं कि आवारा कुत्तों का स्थाई समाधान करवाया जाए। दवाइयों की गुणवत्ता और मेडिकल लैब में सुधार करवाओ। सर्विस डिपार्टमेंट में मैनपावर की भर्ती करो, रिफाइनरी टाउनशिप एस्टेट ऑफिस की बदहाली दूर करो, पी.पी.3 प्लांट में ई.ओ. की नियुक्ति बंद करो आदि सहित हमारी दर्जन भर मांगें हैं जिनके लिए कर्मचारी यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि 7 दिन की जगह 10 दिन बीत जाने के बाद भी हमारी मांगे नहीं मानी गई अब यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।आंदोलन का जिम्मेदार खुद रिफाइनरी प्रशासन है।