ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: "देश का भविष्य पुस्तकालयों में दिखता है", अमित शाह ने युवाओं से पढ़ने की संस्कृति अपनाने की अपील की - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन; बोले- ज्ञान और विवेक ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत
नई दिल्ली (Naren Danu) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने युवाओं से पुस्तकालयों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी देश की वास्तविक प्रगति का अंदाजा केवल उसकी आर्थिक ताकत से नहीं, बल्कि इस बात से लगाया जाना चाहिए कि उसके पुस्तकालयों में कितने युवा अध्ययन कर रहे हैं। नई दिल्ली में 'जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ज्ञान, विवेक और विचारशीलता ही किसी राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं और इनका सबसे बड़ा माध्यम पुस्तकालय हैं। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके नाम पर स्थापित यह पुस्तकालय दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। "पढ़ने की आदत बदल देती है व्यक्तित्व" गृहमंत्री ने कहा कि युवाओं को किसी भी विषय पर राय बनाने से पहले उसका गहराई से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और सुनी-सुनाई बातों के बजाय पुस्तकों से प्राप्त प्रमाणिक ज्ञान व्यक्ति के विचारों को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि यदि युवा नियमित रूप से पुस्तकालय जाने की आदत विकसित कर लें तो उनका व्यक्तित्व, सोच और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। उन्होंने पुस्तकालयों को केवल किताबों का स्थान नहीं, बल्कि विचारों और ज्ञान के केंद्र बताया। गांव-गांव पुस्तकालय मॉडल का दिया उदाहरण अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विकसित किए गए पुस्तकालय मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां प्रत्येक गांव में 3 से 4 हजार पुस्तकों वाले पुस्तकालय बनाए गए हैं। इन्हें लाखों पुस्तकों वाले केंद्रीय पुस्तकालय से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि चार मोबाइल पुस्तकालय वैन भी संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण छात्र अपनी पसंद की पुस्तकें मंगवा सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को ये पुस्तकें संबंधित गांवों तक पहुंचाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों को स्कूलों से जोड़कर विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित की जा रही है। डिजिटल नेटवर्क से जुड़ें सभी पुस्तकालय शाह ने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि राजधानी के सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय में 32 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह, शोधार्थियों के लिए अलग अध्ययन कक्ष, आधुनिक रीडिंग एरिया, बहुउद्देश्यीय सभागार, नि:शुल्क वाई-फाई और एक करोड़ से अधिक ई-पुस्तकों वाली ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। जेपी के लोकतांत्रिक संघर्ष को किया याद गृहमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतंत्र की रक्षा तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष का नेतृत्व किया और बिहार के गांधी मैदान से 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किया। शाह ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास से चलता है और सत्ता को हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण का यह विचार आज भी प्रासंगिक है कि देश केवल किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से बनता है।