Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
कम स्टेप्स में बुकिंग, एक स्क्रीन पर सभी क्लास की सीटें, कैप्चा और पॉप-अप से मिलेगी राहत
नई दिल्ली (Naren Danu) : ट्रेन यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च करने जा रहा है, जिससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग पहले की तुलना में अधिक तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई वेबसाइट लगभग तैयार है और इसे नए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के साथ जोड़ा जाएगा। नई वेबसाइट में यात्रियों की सुविधा के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार आने वाले कैप्चा और पॉप-अप की समस्या काफी हद तक कम होगी। साथ ही सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिससे अलग-अलग क्लास चुनकर सीट चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुकिंग प्रक्रिया को भी पहले से सरल बनाया गया है। कम चरणों में टिकट बुक हो सकेगा और नियमित यात्रियों के लिए यात्री विवरण सेव रखने की सुविधा भी मिलेगी। इससे हर बार नाम, उम्र और अन्य जानकारी दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं होगी। रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे करीब 40 वर्ष पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड कर रहा है। यह काम बिना टिकट बुकिंग सेवा बाधित किए किया जा रहा है। नया सिस्टम लागू होने के बाद वेबसाइट की गति बढ़ेगी और अधिक संख्या में यात्री एक साथ टिकट बुक कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे का RailOne ऐप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे अब तक चार करोड़ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इसके अलावा तत्काल टिकट बुकिंग में बॉट्स और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए भी रेलवे लगातार तकनीकी सुधार कर रहा है। रेलवे के अनुसार, नई वेबसाइट के डिजाइन और फीचर्स तैयार करने में एमएनआईटी जयपुर के छात्रों के सुझावों को भी शामिल किया गया है, ताकि यात्रियों को अधिक सहज और बेहतर डिजिटल अनुभव मिल सके।