Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
क्या IT City Mohali अलॉटियों के हित पर डाका ? GMADA ने लगाया ₹7,845 प्रति वर्ग गज अतिरिक्त चार्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
मोहाली | 24 जनवरी : एयरपोर्ट रोड स्थित GMADA की IT City स्कीम से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं पर एक बार फिर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया गया है। GMADA ने IT City के सभी मौजूदा अलॉटी और ट्रांसफरी से ₹7,845 प्रति वर्ग गज Enhancement Charges वसूलने का निर्णय लिया है, जिससे आम निवेशकों को लाखों रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं। GMADA के अनुसार, तय समय में राशि जमा न करने पर ब्याज भी लगाया जाएगा, जो देरी के साथ बढ़ता जाएगा। यह फैसला 12 जनवरी 2026 को हुई GMADA की 38वीं बैठक में लिया गया, जिसमें “Assessment & Recovery of Additional Price from Present Allottee/Transferee of IT City Scheme” एजेंडा को मंजूरी दी गई। करीब 7000 परिवार होंगे प्रभावित इस निर्णय का सीधा असर IT City के लगभग 7000 अलॉटियों पर पड़ेगा। कई अलॉटी पहले ही प्लॉट की पूरी कीमत चुका चुके हैं और अब अचानक लाखों रुपये का अतिरिक्त चार्ज उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है। एक्सपर्ट्स बोले – तय कीमत के बाद नई मांग गलत रियल एस्टेट और उपभोक्ता मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि IT City स्कीम 2018 में तय दरों पर लॉन्च की गई थी। ऐसे में कई साल बाद अतिरिक्त रकम मांगना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। इससे न केवल निवेशकों का भरोसा कमजोर होता है बल्कि मोहाली के रियल एस्टेट सेक्टर पर भी असर पड़ सकता है। अलॉटियों की मांग – फैसला वापस ले GMADA अलॉटियों का कहना है कि पहले भी सेक्टर 76-80 में Enhancement Charges के खिलाफ लंबा संघर्ष करना पड़ा था। अब IT City में भी वही स्थिति बन रही है। उपभोक्ता संगठनों ने मांग की है कि GMADA इस फैसले पर पुनर्विचार करे और आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न डाले। क्या करें अलॉटी? अगर आप IT City Mohali के अलॉटी या ट्रांसफरी हैं, तो अपने दस्तावेज जांचें, नोटिस पर नजर रखें और सामूहिक रूप से अपनी बात GMADA तक पहुंचाएं।