Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
8.8 किमी सड़क को एनएचएआई के हवाले करने का आग्रह, दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली की मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण सड़क के विकास की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि करीब 8.8 किलोमीटर लंबी मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर की एक अहम सड़क है, जो छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महरौली-गुरुग्राम रोड (एनएच-148ए) को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ती है। यह मार्ग दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच यातायात का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के साथ अंतर-राज्यीय आवागमन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेखा गुप्ता ने बताया कि यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआईपीईसी) की गवर्निंग बॉडी ने वर्ष 2023 में हुई बैठक में भी मांडी रोड के चौड़ीकरण और समग्र विकास के प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव और राष्ट्रीय राजमार्ग-148ए से सीधे जुड़ाव को देखते हुए मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल करना आवश्यक है। इससे सड़क के विकास के लिए एकीकृत योजना बनाई जा सकेगी और समान इंजीनियरिंग मानकों के तहत इसका समयबद्ध उन्नयन संभव होगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि मांडी रोड को एनएचएआई के अधीन लाकर इसके चौड़ीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताते हुए कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के सहयोग से इस महत्वपूर्ण सड़क कॉरिडोर को आधुनिक स्वरूप दिया जा सकता है।