Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
अमृतसर, 24 जनवरी : 26 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड कमांडर श्री पारस गर्ग के नेतृत्व में पंजाब पुलिस के जवानों, महिला प्लाटून, पंजाब होमगार्ड तथा पंजाब पुलिस बैंड द्वारा शानदार मार्च-पास्ट किया गया। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, गिद्धा, भंगड़ा सहित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 26 जनवरी को अमृतसर में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां — माल, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति व सैनिटेशन तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री — राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से समारोह में भाग लेने की अपील की तथा जिला वासियों से भी अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जगजीत सिंह वालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, एसडीएम-1 अमनप्रीत सिंह, जिला माल अधिकारी नवकीरत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) कंवलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी असीसइंदर सिंह, रेडक्रॉस सचिव सैमसन मसीह, डिप्टी डायरेक्टर शेरजंग सिंह हुंदल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए और परेड का निरीक्षण करते हुए।