Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
महिंद्रा ग्रुप का पंजाब पर बड़ा दांव चंडीगढ़ 24 Jan : देश के अग्रणी औद्योगिक समूह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पंजाब में अपने मैन्युफैक्चरिंग आधार को अभूतपूर्व रूप से मजबूत करते हुए राज्य के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई इबारत लिखी है। ऑटोमोबाइल, फार्म इक्विपमेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में वैश्विक पहचान रखने वाला महिंद्रा ग्रुप अब पंजाब को उत्तर भारत में ऑटो मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन और इज़ुज़ु मोटर्स से शेयर खरीदकर SML इज़ुज़ु लिमिटेड में 58.96% हिस्सेदारी करीब ₹555 करोड़ में अधिग्रहित की है। अगस्त 2025 में सौदा पूरा होने के बाद कंपनी का पुनर्गठन किया गया और अब यह प्रतिष्ठान SML महिंद्रा लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा। ₹500 करोड़ का अत्याधुनिक प्लांट, पंजाब की औद्योगिक ताकत SML महिंद्रा लिमिटेड देश में लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल्स (LCV/MCV) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जो ट्रक, बस और विशेष प्रयोजन वाहनों के ज़रिये लॉजिस्टिक्स, यात्री परिवहन और संस्थागत मोबिलिटी को मजबूती देती है। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में स्थित कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पहले ही ₹500 करोड़ के निवेश से विकसित किया जा चुका है। यह यूनिट एक अत्याधुनिक, पूरी तरह एकीकृत ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स है, जिसमें वाहन असेंबली, बॉडी शॉप, पेंट शॉप, प्रेस व मशीन शॉप, एफआरपी शॉप और समर्पित बस बॉडी प्लांट शामिल हैं। ₹500 करोड़ का नया विस्तार रोडमैप SML महिंद्रा लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन विनोद सहाय के साथ हुई बातचीत में कंपनी ने पंजाब के लिए एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना साझा की। इसके तहत— मौजूदा प्लांट के आधुनिकीकरण व क्षमता विस्तार के लिए ₹100 करोड़ किसी अन्य राज्य से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को पंजाब स्थानांतरित कर ₹400 करोड़ का नया निवेश इस विस्तार से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर भी सृजित होंगे। पंजाब—देश का सबसे भरोसेमंद निवेश गंतव्य उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजेव अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब तेज़ी से देश के सबसे भरोसेमंद और निवेशक-अनुकूल राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी नीतियां, समयबद्ध मंजूरियां, सिंगल-विंडो सिस्टम, मजबूत औद्योगिक ढांचा और कुशल मानव संसाधन पंजाब को बड़े औद्योगिक समूहों की पहली पसंद बना रहे हैं। लुधियाना से जुड़ी विरासत, उद्योग से जुड़ा भरोसा मंत्री अरोड़ा ने यह भी रेखांकित किया कि महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा की पारिवारिक जड़ें लुधियाना, पंजाब से जुड़ी हैं, जो राज्य और देश के इस प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह के बीच गहरे ऐतिहासिक और उद्यमशील संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि SML-महिंद्रा का पंजाब में बढ़ता निवेश राज्य की प्रो-इंडस्ट्री सोच का प्रमाण है और पंजाब सरकार भविष्य के हर विस्तार में पूरा सहयोग और त्वरित मंजूरी सुनिश्चित करेगी।