Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
वर्दी का दुरुपयोग कर तस्करी में शामिल होने का आरोप, तरनतारन में कार्रवाई
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पंजाब पुलिस ने अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तरनतारन जिले में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को कथित तौर पर नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने का दावा किया है। मामला उस समय सामने आया जब सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि एक पुलिस अधिकारी ही कथित रूप से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। सूचना के बाद एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई और जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तरनतारन के गांव मजूपुर निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल क्षेत्र के एक अहाते में दबिश दी। तलाशी के दौरान हेरोइन और नकदी मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी एसआई कितने समय से इस नेटवर्क से जुड़ा था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस को आशंका है कि मामले के तार सीमा पार से आने वाली नशीली पदार्थों की खेप से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि वह अपनी वर्दी और पद का इस्तेमाल कर नशा तस्करी के नेटवर्क को मदद पहुंचा रहा था। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। जांच का दायरा बढ़ाया गया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।