Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
काउंटर इंटेलिजेंस ने तीन आरोपियों को दबोचा, आईएसआई और बीकेआई से जुड़े विदेशी तस्कर के इशारे पर कर रहे थे काम
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने अमृतसर में अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड, 12 आधुनिक पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई आई-20 कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था। सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने भारतमाला बाईपास हाईवे के पास अमृतसर-चोगावां रोड पर नाकाबंदी कर आई-20 कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से छह हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का मकसद पंजाब के विभिन्न शहरों में हथियार पहुंचाकर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना था। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। जांच एजेंसियां आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही हैं ताकि हथियारों की सप्लाई चेन, विदेशी हैंडलरों और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।