Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
स्कूल गेट पर खून से सनी दोपहर, 11वीं के छात्र पर चाकूबाजी से मची सनसनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
अजीत झा | चंडीगढ़ 23 Jan : सेक्टर-37 स्थित सरकारी स्कूल के बाहर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छुट्टी के समय 11वीं कक्षा के एक छात्र पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया। बाइक पर आए दो युवकों ने छात्र पर अचानक वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अभिभावकों की तत्परता से छात्र की जान बच सकी। घायल छात्र की पहचान बलौंगी निवासी 17 वर्षीय शुलभ के रूप में हुई है, जो सेक्टर-37 के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही छात्र स्कूल गेट से बाहर निकला, पहले से निगरानी कर रहे बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से स्कूल गेट पर अफरा-तफरी मच गई। पेरेंट्स के सामने छूट गई हमलावरों की बाइक छात्र की चीख-पुकार सुनते ही स्कूल के बाहर मौजूद अभिभावक उसकी ओर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ बढ़ता देख हमलावर घबरा गए और मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एम्बुलेंस पहुंची पहले, हालत नाजुक सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। पीसीआर से पहले एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को सेक्टर-38 स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमएसएच-16 सेक्टर रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने जब्त की बाइक, CCTV खंगाले जा रहे घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।