Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
एफआईआर दर्ज करने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपये, शिकायत के बाद ट्रैप लगाकर हुई कार्रवाई
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) बलजीत सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ गांव बीड़ तलाब निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के रिश्तेदार और दूसरे पक्ष के बीच जमीन पर खेती को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में शिकायतकर्ता के रिश्तेदार घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया था। प्रवक्ता के अनुसार, एएसआई बलजीत सिंह घायल के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने कार्रवाई के लिए शुरुआत में 2 हजार रुपये रिश्वत ली। बाद में जब शिकायतकर्ता ने मामले की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी तो आरोपी एएसआई ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी को बताया कि वह केवल 10 हजार रुपये की व्यवस्था कर सकता है, लेकिन एएसआई ने बाकी रकम का इंतजाम करने के लिए कहा। इस दौरान शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा को कर दी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया और एएसआई बलजीत सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।