लुधियाना/यूटर्न/7 जुलाई। डाबा इलाके में ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के लिए घर से निकली एक महिला अचानक लापता हो गई। पति को आशंका है कि उसे किसी व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए छिपाकर रखा है। महिला की पहचान पूजा (30) के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना डाबा की पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पूजा घर से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इगनो) रिजनल सेंटर खन्ना से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के लिए निकलती थी। लेकिन वह घर वापिस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरु की। पति रमेश का आरोप है कि उसने पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने सात दिन तक उसकी सुनवाई नहीं की। आखिर कई चक्कर लगाने के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है।
दो बच्चों की मां है पूजा
पति रमेश ने बताया कि पूजा के दो बच्चे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश कुमार मुताबिक उन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था, सब कुछ सही चल रहा था। वह खन्ना इग्नू सेंटर भी होकर आया, लेकिन वहां पता चला कि पूजा वहां पहुंची ही नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--