Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चन्नी समेत वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, 5 दिन तक संगठन और चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले उभरी अंदरूनी खींचतान को सुलझाने के लिए पार्टी हाईकमान पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनका यह दौरा करीब पांच दिनों का होगा, जिसमें वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और मौजूदा राजनीतिक हालात का फीडबैक लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव समिति के गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं की नाराजगी को देखते हुए हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाई है। बघेल सबसे पहले चन्नी से मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी अलग-अलग बैठकें होंगी। छत्तीसगढ़ से रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक चरण में हैं। चुनाव समिति का गठन और यूथ कांग्रेस के चुनाव पूरे हो चुके हैं। अब सभी नेताओं के साथ चर्चा कर चुनावी रणनीति को और मजबूत बनाया जाएगा। संगठन में बदलाव नहीं, एकजुटता पर जोर पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल चुनाव समिति में किसी तरह के फेरबदल की संभावना नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने और सभी नेताओं को साथ लेकर चुनावी तैयारियों को गति देने पर है। इसी उद्देश्य से एआईसीसी के सह-प्रभारी हीना कावरे, रविंदर डलवी और सूरज ठाकुर भी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वे भी प्रदेश के नेताओं से बातचीत कर संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करेंगे। राहुल-खरगे को सौंपी जाएगी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग इन दिनों नेताओं से लगातार वन-टू-वन बैठकें कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर चन्नी भी अपने समर्थकों के साथ लगातार मंथन में जुटे हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान की कोशिश चुनाव से पहले सभी मतभेद दूर कर एकजुटता का संदेश देने की है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने से पहले पंजाब की राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दौरे के बाद भूपेश बघेल अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को सौंपेंगे। रवाना होने से पहले बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी नेता मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।