Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
कैश के साथ UPI, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी मिलेगा टिकट, एक महीने में नई व्यवस्था लागू होने की तैयारी
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब रोडवेज जल्द ही अपनी टिकट व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने जा रहा है। विभाग ने बसों में क्यूआर कोड, यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट भुगतान की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर ली है। नई प्रणाली का ट्रायल शुरू हो चुका है और इसके लागू होने के बाद यात्रियों को टिकट के लिए केवल नकद भुगतान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, नई डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है। डिजिटल भुगतान के जरिए टिकट जारी होने से समय की बचत होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया जा सकेगा। एक महीने में हो सकती है शुरुआत जानकारी के मुताबिक, नई मशीनों की टेस्टिंग और तकनीकी सेटअप पूरा करने में करीब एक महीने का समय लगेगा। इसके बाद यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से पंजाब रोडवेज की बसों में शुरू की जाएगी। पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान जोध सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से टिकट प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं कंडक्टरों का काम भी आसान होगा क्योंकि टिकट का भुगतान सीधे विभाग के खाते में पहुंचेगा। वहीं जीएम-2, अमृतसर हरविंदर सिंह ने बताया कि नई टिकट मशीनों की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। मशीनों में ड्राइवर और कंडक्टर का विवरण भी फीड किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इन्हें बसों में इस्तेमाल के लिए शुरू कर दिया जाएगा।