ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: पंजाब कांग्रेस में असंतोष से जयराम का इनकार, बोले- कांग्रेस में राय रखने की पूरी आजादी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
विधानसभा चुनाव समिति को लेकर विवाद की खबरों को बताया बढ़ा-चढ़ाकर पेश; बोले- पंजाब में बदलाव का माहौल, कांग्रेस जीतेगी चुनाव
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu): पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव समिति को लेकर सामने आई नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने पार्टी में किसी भी तरह के असंतोष से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने की पूरी स्वतंत्रता है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी में कई वरिष्ठ और जनाधार वाले नेता हैं। उनके समर्थक उत्साह के साथ अपनी राय रखते हैं, जिसे अक्सर मीडिया विवाद के रूप में पेश कर देता है। उन्होंने कहा कि इसे पार्टी में संकट या गुटबाजी नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में मौजूदा सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है और कांग्रेस एक बार फिर जनता का विश्वास जीतने की स्थिति में है। उनके मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। परिसीमन और निर्वाचन आयोग पर भी साधा निशाना जयराम रमेश ने लोकसभा सीटों के संभावित परिसीमन और संवैधानिक संशोधन के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी ऐसे कदम का विरोध करेगी, जिससे देश के लोकतांत्रिक और संघीय ढांचे पर असर पड़े। उन्होंने कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि आयोग निष्पक्ष संस्था की तरह नहीं, बल्कि भाजपा के एक अंग की तरह काम कर रहा है। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। राम मंदिर चढ़ावा और ऑपरेशन सिंदूर का भी उठाया मुद्दा जयराम रमेश ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग दोहराई और कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस मामले में फैसला लोकसभा अध्यक्ष को करना है।