Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
'भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर'; ICAI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 5 एकड़ भूमि देने पर सरकार ने दिया सकारात्मक संकेत
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहा जीएसटी संग्रह मजबूत होती अर्थव्यवस्था का संकेत है और इस व्यवस्था को सफल बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'प्रज्ञान-2026' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड़ भूमि की मांग पर सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 'विकसित भारत के आर्थिक शिल्पकार होंगे युवा CA' मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि "एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर कई मायनों में प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी अधिक प्रभावशाली होते हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार नीतियां बना सकती है, लेकिन आर्थिक व्यवस्था को सही दिशा देने और पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स निभाते हैं। 'AI नहीं ले सकता विवेक और ईमानदारी की जगह' मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीक कार्य को आसान बना सकती है, लेकिन किसी भी स्थिति में इंसान के विवेक, अनुभव, नैतिकता और निर्णय क्षमता का विकल्प नहीं बन सकती। उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ पेशेवर ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया। 'हरियाणा बन रहा स्टार्टअप और निवेश का केंद्र' नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा तेजी से उद्योग, स्टार्टअप और निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। राज्य सरकार व्यापार को आसान बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ICAI ने बताई संस्था की वैश्विक पहचान कार्यक्रम में ICAI बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन सीए राजेश शर्मा ने बताया कि संस्थान की देशभर में 185 शाखाएं, दुनिया के 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। उन्होंने कहा कि 5.30 लाख से अधिक सदस्यों और 12 लाख विद्यार्थियों के साथ ICAI दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था है। सम्मेलन में देशभर से आए सीए छात्रों, संस्थान के पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।