Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
चन्नी समर्थकों की बैठक के बाद सियासत तेज; भाजपा ने कहा- राष्ट्रीय पार्टी का दावा करने वाली कांग्रेस अंदरूनी संघर्ष में उलझी
चण्डीगढ़/नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी खींचतान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष पर निशाना साधा है। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस अब एकजुट राजनीतिक दल नहीं रही, बल्कि गुटों और जातिगत खेमों में बंट चुकी है। शनिवार को जारी बयान में तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह अपने चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का नेतृत्व संगठन और कार्यकर्ताओं के बजाय अलग-अलग गुटों को साधने में लगा हुआ है। 'चन्नी के बयान ने कांग्रेस की हकीकत उजागर की' तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वयं सार्वजनिक रूप से यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी जातिगत आधार पर हो रही है। भाजपा का दावा है कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस वर्गों, क्षेत्रों और जातियों में बंटी हुई पार्टी बन चुकी है। समितियों के गठन के बाद बढ़ी नाराजगी गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में विभिन्न समितियों का गठन किया है। चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को नेता प्रतिपक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। चन्नी समर्थकों ने जताई नाराजगी हाईकमान के फैसले के बाद चन्नी ने चमकौर साहिब में अपने समर्थक नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक के बाद उनके समर्थक नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करते। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं, जिसे लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोल रही है।