Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
495 करोड़ के एडवांस्ड आई एंड ट्रॉमा सेंटर, 485 करोड़ के मदर एंड चाइल्ड सेंटर समेत कई परियोजनाओं के उद्घाटन की तैयारी, PMO की अंतिम मंजूरी का इंतजार
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को संभावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर यूटी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से कार्यक्रम को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और आयोजन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी की कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। इनमें स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। PGI को मिलेंगी दो बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाएं पीजीआई में करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 300 बेड का एडवांस्ड आई एंड ट्रॉमा सेंटर उद्घाटन के लिए तैयार है। इसमें अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्लीनिकल लैब, ईएनटी विभाग, मिनी डेंटल यूनिट, कैफेटेरिया और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा करीब 485 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 बेड के मदर एंड चाइल्ड सेंटर का भी उद्घाटन प्रस्तावित है। इसके शुरू होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। न्यूरोसाइंस सेंटर से मरीजों को मिलेगी राहत प्रधानमंत्री एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके शुरू होने के बाद न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी से जुड़े गंभीर मरीजों को एक ही स्थान पर अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आसपास के राज्यों के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे स्टेशन परियोजना भी हो सकती है शामिल सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री करीब 117 करोड़ रुपये की लागत से विकसित चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के आधुनिक सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन कर सकते हैं। इसमें सिटी सेंटर कैप्सूल सहित कई नई सुविधाएं शामिल हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी को मिलेगा आधुनिक ऑडिटोरियम संभावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में बने 2400 सीटों वाले अत्याधुनिक मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन कर सकते हैं। इसका उपयोग दीक्षांत समारोह, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़े शैक्षणिक आयोजनों के लिए किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, PMO की मंजूरी बाकी प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रूट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थलों का प्रारंभिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद विस्तृत कार्यक्रम और समय-सारिणी जारी की जाएगी।