Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Jaipur: PM मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, राजस्थान को ₹1.05 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
पचपदरा से बोले- ऊर्जा संकट के दौर में भारत ने सही रणनीति से खुद को मजबूत किया; जयपुर मेट्रो फेज-2 समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
जयपुर/बाड़मेर (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 समेत करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एलपीजी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। 'ऊर्जा संकट में भारत ने दिखाई दूरदर्शिता' जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण दुनिया गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रही है, लेकिन भारत ने समय रहते सही फैसले और प्रभावी रणनीति अपनाकर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने कहा कि भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया, जिसका परिणाम है कि देश वैश्विक संकट के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रहा है। 'शिलान्यास ही नहीं, परियोजनाएं पूरी भी करती है भाजपा सरकार' प्रधानमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकारें केवल शिलान्यास नहीं करतीं, बल्कि परियोजनाओं को समय पर पूरा भी करती हैं। नया भारत अपने संकल्प और विकास की गति से पीछे नहीं हटता।" रिफाइनरी का किया निरीक्षण कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने रिफाइनरी के मुख्य नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और शोधन प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक तथा उत्पादन प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने वहां कार्यरत युवा कर्मचारियों और श्रमिकों से बातचीत की तथा उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लगाया पौधा प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रिफाइनरी परिसर में खेजड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।