Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Jammu: जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में विवादित किताब पर बवाल, भाजपा ने प्रतिबंध और जांच की उठाई मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
विपक्ष के नेता सुनील शर्मा का आरोप- पुस्तक में राष्ट्र विरोधी सामग्री; शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जम्मू (Narendra Singh Danu) : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में वितरित की गई एक विवादित पुस्तक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक में राष्ट्र विरोधी सामग्री है और यह अलगाववाद तथा आतंकवाद का महिमामंडन करती है। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की। शनिवार को जम्मू में आयोजित प्रेस वार्ता में सुनील शर्मा ने दावा किया कि पैराडाइज़ पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'पर्सनैलिटीज़ एंड लेजेंड्स ऑफ़ जेएंडके' में ऐसे व्यक्तियों का महिमामंडन किया गया है, जिन पर आतंकवाद, अलगाववाद या पत्थरबाजी से जुड़े आरोप रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक युवाओं की सोच को प्रभावित कर सकती है। शिक्षा विभाग की भूमिका पर सवाल भाजपा नेता ने कहा कि यह पुस्तक सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में भेजे जाने से पहले शिक्षा विभाग की समिति से मंजूरी प्राप्त कर चुकी थी। उन्होंने मांग की कि पुस्तक के वितरण पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसे मंजूरी देने तथा वितरित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। सुनील शर्मा ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक चूक बताते हुए शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की भी मांग की। पुराने फैसलों का दिया हवाला उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल प्रशासन के दौरान इसी प्रकार की सामग्री वाली करीब 25 पुस्तकों को वापस लिया गया था या उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने सरकार से इस मामले में भी उसी तरह की कार्रवाई करने की अपील की। जांच और कार्रवाई की मांग पत्रकारों के सवालों के जवाब में शर्मा ने आरोप लगाया कि पुस्तक में आतंकवाद से जुड़े मामलों में दोषी या आरोपित व्यक्तियों को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जबकि सुरक्षा बलों के योगदान और बलिदान को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार और संबंधित जांच एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।