Uturn Time
Breaking
Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, PM मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन Chandigarh: हाईकोर्ट ने संदीप पाठक को दी राहत, सरकार नहीं दे सकी FIR का रिकॉर्ड New Delhi: रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना गिरफ्तार, CBI ने बैंक फ्रॉड केस में दबोचा Chandigarh: लाडवा से CM सैनी का विपक्ष पर हमला, बोले- 217 में 66 वादे पूरे, बाकी पर काम जारी Chandigarh: 'देश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में CAs की बड़ी भूमिका', पंचकूला में बोले CM नायब सैनी Chandigarh: पंजाब कांग्रेस की कलह पर BJP का हमला, तरुण चुग बोले- 'कांग्रेस अब गुटों और जातियों में बंट चुकी है' Ayodhya: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल, बोला- 'SIT जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार न किया जाए' New Delhi: CBI का बैंक फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, 231 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के दो मामलों में महाराष्ट्र-गुजरात में छापेमारी New Delhi: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही New Delhi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, बोली- 'छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा' Kurukshetra: प्रदेश सरकार ने 7 सडक़ों के निर्माण के लिए पारित किया 11.13 करोड़ का बजट: सुभाष सुधा Panipat: हरियाणा पात्रता परीक्षा: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: उपायुक्त
Logo
Uturn Time
सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, रोड शो के बाद कोर कमेटी और जनप्रतिनिधियों संग अहम बैठकें
लखनऊ (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। राजधानी लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अमौसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर राजधानी को होर्डिंग्स और स्वागत द्वारों से सजाया गया है। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक कृष्णा नगर मोड़ से भव्य रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नई प्रदेश टीम को देंगे दिशा दौरे के पहले दिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश भाजपा की नवगठित प्रदेश टीम के साथ बैठक करेंगे और संगठन को लेकर मार्गदर्शन देंगे। पार्टी संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने पर भी चर्चा होगी। CM योगी, मंत्रियों और विधायकों संग अहम बैठकें अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी उनकी मौजूदगी में आयोजित होगी। 2027 विधानसभा चुनाव पर रहेगा फोकस बैठकों में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन होने की संभावना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।