Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Ahmedabad: गुजरात ATS ने जैश से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
कई राज्यों में संयुक्त कार्रवाई; सीमा पार हैंडलर्स से संपर्क और आतंकी नेटवर्क तैयार करने का आरोप, UAPA के तहत केस दर्ज
अहमदाबाद (Narendra Singh Danu) : गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था और देश में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहा था। एटीएस के अनुसार, अभियान गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के देवास में स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलाया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय लाया गया है। कट्टरपंथी प्रचार से प्रभावित होने का आरोप प्रारंभिक जांच में एजेंसियों ने दावा किया है कि आरोपी कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाषणों और प्रचार सामग्री से प्रभावित थे। आरोप है कि वे संगठन के लिए स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक नेटवर्क तैयार करने, प्रचार-प्रसार करने और भविष्य की संभावित आतंकी गतिविधियों के लिए आधार तैयार कर रहे थे। पुरानी कार और बिना रजिस्ट्रेशन की संपत्तियों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, मॉड्यूल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बिना पंजीकरण वाली संपत्तियों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों का दावा है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से उन्हें करीब तीन लाख रुपये मिले थे, जिनसे एक पुरानी कार खरीदी गई। आरोप है कि वाहन को जानबूझकर अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराया गया, ताकि पहचान छिपी रहे। डिजिटल और अन्य सामग्री बरामद एटीएस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्री बरामद की गई है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान में प्रकाशित साहित्य और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से संपर्क का दावा एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मॉड्यूल के पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।