Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
CJI को लिखे विपक्षी दलों के पत्र पर उठाए सवाल; बोले- मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरी तरह वैध प्रक्रिया, कांग्रेस की नीयत पर खड़े होते हैं सवाल
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और इस मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को लिखे गए पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में त्रिवेदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपनी पार्टियों को निजी और जातिगत जागीर की तरह चलाते हैं। जनता का विश्वास खोने के बाद अब वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 'SIR पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया' त्रिवेदी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कोई नई या असाधारण प्रक्रिया नहीं है। निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार समय-समय पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराते रहे हैं और विभिन्न न्यायालय भी इस प्रक्रिया को वैध ठहरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अदालत में भी अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस तथ्य पेश नहीं कर पाया। CJI को लिखे पत्र पर भी सवाल भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी दलों ने जिस भाषा में मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है, उसमें उन्हें आपातकाल के दौर जैसा अहंकार दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से कांग्रेस को फायदा हुआ। त्रिवेदी ने यह भी कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं से SIR प्रक्रिया में सक्रिय रहने को कह रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर उसी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस के शासन मॉडल पर निशाना सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस शासित राज्यों के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए गुजरात को विकास का मॉडल बनाया, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और खराब प्रशासन देखने को मिलता है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बेवजह आरोप लगाने का भी आरोप लगाया और कहा कि जनता लगातार ऐसे राजनीतिक रवैये को नकार रही है।