Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 22 Jan : पटियाला चौक के पास शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने एक्टिवा सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार युवक पटियाला चौक से डेराबस्सी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से, यानी गलत दिशा में, तेज गति से आ रहे इंस्टामार्ट के डिलीवरी बॉय ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई इस भीषण टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के शरीर से काफी खून बह रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए पटियाला चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटियाला चौक पर अक्सर गलत दिशा में वाहन चलाने और तेज रफ्तार के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाह चालक बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे स्थानों पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई जरूरी है, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। बॉक्स जहां एक ओर ज़ीरकपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे हादसे यह सवाल खड़ा करते हैं कि जागरूकता अभियानों के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कितनी प्रभावी है। कोटस “आज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जागरूकता के साथ-साथ नियम न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।” — इंस्पेक्टर मनफूल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज, ज़ीरकपुर