Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
Jaipur: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क पर 20 से ज्यादा शहरों में छापे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
28 संदिग्ध हिरासत में, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाकर संवेदनशील जानकारी जुटाने का आरोप
जयपुर (Narendra Singh Danu) : राजस्थान एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने शुक्रवार सुबह राज्यभर में पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक शहरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 28 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं से संपर्क करता था। वह ऑनलाइन गेम, जल्दी पैसे कमाने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ाव का लालच देकर पहले विश्वास जीतता और बाद में उनसे सेना, पुलिस प्रतिष्ठानों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो मंगवाने का प्रयास करता था। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके निशाने पर विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों के युवा थे। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस पिछले काफी समय से शाहजाद भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी निगरानी के आधार पर शुक्रवार को राज्यभर में समन्वित कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट हिस्ट्री, डिजिटल डाटा और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि शाहजाद भट्टी का नेटवर्क केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियों का मानना है कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी उसके कथित स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते हैं। इसके अलावा नेटवर्क से जुड़े लोगों तक हवाला के जरिए धन पहुंचाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां अब वित्तीय लेनदेन, डिजिटल संपर्क और नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जांच में जुटी हैं। एटीएस की इस कार्रवाई को संभावित आतंकी और जासूसी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क और संदिग्धों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।