परनोड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन और अंबुजा फाउंडेशन की पहल, हर महीने लगाए जाएंगे हेल्थ कैंप
जीरकपुर 22 Jan : परनोड रिकॉर्ड इंडिया फाउंडेशन और अंबुजा फाउंडेशन की ओर से वार्ड नंबर 27 में प्रोजेक्ट सजग के तहत एक विशाल मेघा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप में क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
हेल्थ कैंप के दौरान आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, सीओपीडी, ईसीजी समेत कई प्रकार की स्क्रीनिंग पूरी तरह निशुल्क की गई। इसके साथ ही संस्था की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और आंखों के चश्मे भी वितरित किए गए।
कैंप में वार्ड नंबर 27 के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के हेल्थ कैंप आम जनता के लिए बेहद लाभकारी हैं।
हेल्थ कैंप के दौरान मिड मीडिया के माध्यम से लोगों को रोड सेफ्टी और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति भी जागरूक किया गया। काउंसलर रेनू पवन नेहरू ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी।
अंबुजा फाउंडेशन के प्रबंधक सुपरवाइजर सूरज कुमार ने बताया कि इस तरह के हेल्थ कैंप हर महीने आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
कैंप में गांव की गवर्नमेंट डिस्पेंसरी से डॉक्टर सुरिंदर सिंह, आंखों के डॉक्टर यश, सीओपीडी विशेषज्ञ डॉक्टर विक्रम, गाइनी डॉक्टर गीता मेहता मौजूद रहीं। इसके अलावा वॉलिंटियर बलजिंदर कौर, आशा वर्कर सिमरन, फार्मासिस्ट हर्ष और सुपरवाइजर रामानी ने भी अहम भूमिका निभाई।
कुल मिलाकर, यह हेल्थ कैंप वार्ड नंबर 27 के लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।