Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
नायब तहसीलदार पर लोगों से बदसलूकी व काम न करने के गंभीर आरोप, आज तहसील परिसर में धरने का ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 22 Jan : भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के ब्लॉक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी ने डेराबस्सी के नायब तहसीलदार हरसिमरन सिंह पर आम लोगों और किसानों के साथ बदसलूकी करने तथा जायज कार्य न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालयों में किसान और आम नागरिक अपने कामों के लिए लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन नायब तहसीलदार द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। लखविंदर सिंह हैप्पी ने आरोप लगाया कि तहसील में काम करवाने आने वाले लोगों को बार-बार “पांच मिनट बाद आओ” या “दस मिनट बाद आओ” कहकर टाल दिया जाता है। कई बार घंटों तक बैठाकर रखा जाता है और अंत में कागजात में खामियां बताकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि कथित तौर पर रिश्वत पहुंचने पर काम तुरंत हो जाता है, जबकि बिना रिश्वत के वही दस्तावेज अधूरे बताए जाते हैं। किसान नेता ने कहा कि तहसील में पूरा दिन आम लोग परेशान होते रहते हैं। यदि कोई व्यक्ति उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भी करता है तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार में आम आदमी का ही सरकारी दफ्तरों में अपमान हो रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था गरीब किसानों के साथ सरासर नाइंसाफी है, जो पहले से ही कर्ज और महंगाई की मार झेल रहे हैं। लखविंदर सिंह हैप्पी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो यूनियन संघर्ष को और तेज करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि यूनियन की ओर से आज सुबह 11 बजे डेराबस्सी तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में नायब तहसीलदार हरसिमरन सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि किसी का भी जायज काम नहीं रोका जा रहा है और नाजायज मांगों को पूरा न करने पर ही इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कोटस लखविंदर सिंह हैप्पी, ब्लॉक प्रधान, भाकियू (उग्राहां) “अगर अधिकारी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं तो किसानों को धरने देने की जरूरत ही न पड़े। गरीब किसान पहले ही कर्ज और महंगाई से जूझ रहा है, ऐसे में उसे तहसीलों में और परेशान किया जा रहा है।” हरसिमरन सिंह, नायब तहसीलदार, डेराबस्सी “किसी का भी जायज काम नहीं रोका जा रहा है। जब नाजायज काम करने से मना किया जाता है तो कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाने लगते हैं।”