Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जन्मदिन पर तेजपाल सिंह सहरावत से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
सोनीपत (अश्विनी वालिया) : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री राम दास आठवले ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल सिंह सहरावत के निवास पर पहुंचकर उनके छोटे पुत्र अतुल सहरावत के जन्मदिन समारोह में भाग लिया। मंत्री जी ने केक काटकर अतुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि “तेजपाल सिंह सहरावत हमारे छोटे भाई के समान हैं। उनके विशेष आग्रह पर आज मैं उनके निवास पर आया हूं। मुझे यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।” उन्होंने हरियाणा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, दलितों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के हित में निरंतर बेहतर कार्य कर रहे हैं। मंत्री अठावले ने पत्रकारों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि “बारिश हो या तेज धूप, पत्रकार पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाते हैं। समाज तक सच्चाई पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं सभी पत्रकारों तथा मेरा सम्मान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद करता हूं।” कार्यक्रम में तेजपाल सिंह सहरावत ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके घर पधारकर मंत्री जी ने पूरे परिवार का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले लगभग 35 वर्षों से समाज सेवा और सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं तथा ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। सहरावत ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब, दलित, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों की आवाज उठाना है। उनका मानना है कि प्रत्येक गरीब परिवार को रोजगार, सरकारी नौकरी, पक्का मकान और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार को रोजगार और आवास की सुरक्षा मिले तो गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं में काफी कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा सोनीपत के जिला अध्यक्ष एवं निगम पार्षद शमशेर सिंह, डॉ. जय कुमार, मुकेश नरवाल, आरएसएस से जुड़े टिल्लू प्रधान, गांव सन्नौद के चौधरी विकास, शिवकुमार नरवाल,अनिल पहलवान दिल्ली श्रीमती कविता सहरावत पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य विशाल सहरावत युवा भाजपा नेता सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तेजपाल सिंह सहरावत ने बताया कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भारतीय जनता पार्टी हरियाणा तथा सोनीपत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज भी कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन गुरुग्राम में आकस्मिक बैठक होने के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। दोनों नेताओं ने फोन के माध्यम से अतुल सहरावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं अपना स्नेह प्रेषित किया।